Showing posts with label फ़िल्म समीक्षा. Show all posts
Showing posts with label फ़िल्म समीक्षा. Show all posts

Wednesday, 23 July 2025

चार फूल हैं। और दुनिया है | Documentary Review


मैं

एक कवि को

सोचता हूँ

और बूढ़ा हो जाता हूँ -

कवि के जितना।


फिर

बूढ़ी सोच से

सोचता हूँ

कवि को नहीं। कविता को

और हो जाता हूँ जवान -

कविता जितना।।

-प्रद्युम्न।



वहाँ, जहाँ से विनोद जी कहते हैं - “मैं विनोद कुमार शुक्ल, अपने घर से बोल रहा हूँ।” - हर एक बहस ख़त्म हो जाती है। वहां शर्मसार होती है भ्रष्टता। उसका प्रवेश वहां वर्जित है। 

कुटिलता, चालाकी, तिकड़मबाज़ी - दूर से ही रास्ता बदल लेती हैं। वह एक कवि से बहुत बहुत पहले एक इंसान का घर है। इंसान - जो विरले हैं।

विनोद जी का घर ध्वनियों का घर है। जगहों को वहाँ सुलभ जगह प्राप्त हैं। भाषा का बाल रूप वहाँ खेलता है। शब्द पाँव-पाँव मुस्कुराते चलते हैं। और सब भाव सहजता से रहते हैं। उनमें किसी तरह की आक्रामकता नहीं। मिलावट नहीं। अभिनय नहीं।

विनोद जी के घर में स्थिरता का वास है। जहाँ वे रोज़ कुछ न कुछ रचते हैं। बस! रचा हुआ रोज़ दिखता नहीं। वे सरापा कवि हैं। उनका मौन भी सृजन लगता है। वे ख़ुद ही कहते हैं - “मैं एक शब्द की कविता लिखना चाहता हूँ। अगर एक शब्द से कविता लिखना आ गया, तो मौन से भी कविता लिखना आ जाएगा।” 

विनोद कुमार शुक्ल उस सफ़ेद चॉक की तरह हैं, जिसका ज़िक्र उर्दू अदब के आला अफ़सानानिगार सआदत हसन मंटो ने किया है। - “मैं काली तख़्ती पर सफ़ेद चॉक इस्तेमाल करता हूँ। ताकि काली तख़्ती और नुमाया हो जाए।”

भारत के वर्तमान रचना संसार पर। कथित कवियों, साहित्यकारों, सृजनकर्ताओं पर। समाज पर। - विनोद कुमार शुक्ल सफ़ेद चॉक की तरह हैं। हम सब का कालापन उनके होने से और नुमाया हो जाता है। हम करप्ट हैं। हमें स्वीकार करना चाहिए। स्वीकार्यता से सुधार संभव है।

विनोद जी का घर गली के आख़िरी घर जैसा है। और शायद! दुनिया के आख़िरी घर जैसा। घर - जहाँ एक पेड़ है। एक आँगन, एक छत है। दोनों के बीच सीढ़ियाँ हैं। एक झूला, कुछ कुर्सी, कुछ टेबल, किताबें हैं। जहाँ - चार फूल हैं। और दुनिया है।

विनोद जी से जीवन - समृद्ध है। उन्हें मेरा प्रणाम। सदा। हमेशा।

Keep Visiting!

Friday, 16 May 2025

For Peace to Prevail, The Terror Must Die || American Manhunt: Osama Bin Laden



Freedom itself was attacked this morning by a faceless coward, and freedom will be defended.


-George W. Bush



Gulzar Sahab, in one of his interviews, was asked this once: “Do you think we have made enough films or written enough literature about the horrors of the India-Pakistan Partition?” He, being a victim of it himself, said, “No. We haven’t. And there won’t be enough ever.”


Films made, books written, art created around any horrifying historical incident never feel enough. Because one can never get over something that in one way or the other, changed the course of humanity, the course of history, and sometimes even the course of geography.


How many films? and I say honest, genuine, deeply felt films have we made on the 1993 serial bombings in Mumbai? How many films on the 2006 local train blasts? & How many on the heinous terror attack of 26/11? Less than a dozen I guess!


There are so many attacks, massacres, killings, genocides that we as a nation have faced, have suffered. But do we talk about them enough? No, we don’t. We feel as if just talking about terror is a threat to peace and humanity. You know what? It’s not. For Peace to Prevail, The Terror Must Die. And for the terror to die, it must be talked about fearlessly.


Think about the amount of literature and cinema that’s been made on and around Nazi cruelty. Think about what Americans have made continuously on the attacks of 9/11 and about Operation Neptune Spear. They talk about it almost every single year through their films, their writings, their shows - because they don’t want to forget what is considered to be the greatest tragedy they went through in modern history.


Netflix's Documentary American Manhunt: The Killing of Osama Bin Laden is the latest & exact example of the fact, I am talking about. A perfectly made documentary with detailed explanations on how American agencies, after a long wait of 15 years, found and killed Al-Qaeda’s supremo, wanted terrorist Osama Bin Laden.


There is a scene from a Shahrukh Khan starrer film Ra-One, where the character played by actor Arjun Rampal says this dialogue, and I quote: “Tum log Raavan ko har saal kyun jalate ho? Kyonki tumhein yakeen nahin hota ki vo mar chuka hai.”


It’s hard to gulp it down. But it is a fact that - “Till the time there is humanity, there will be terrorism.” But so will be the counters. The defense. The fightbacks. The attacks, the violence, the wounds, the scars, the pain they inflicted must not be forgotten, because if you do so you will start taking peace for granted. I recall a famous African proverb that says - "The axe forgets, but the tree remembers."


Peace, just like freedom, isn’t a one-time goal. It’s not eternal. It has to be achieved again and again and again. Its pursuit is perpetual. “Let everything happen to you. Beauty or terror. Just keep going. No feeling is final,” said the poet Rainer Maria Rilke. And I agree with him.


Keep Visiting!

Wednesday, 7 May 2025

Devil Will Follow You Home | Sinners | Movie Review




Years back I was in this screenwriting workshop with Satyanshu Singh(Writer, Director of critically acclaimed film Chintu ka Birthday) & while discussing various film writing structures he said: “It doesn’t matter what the end is. What matters is how you arrive at it."

Nicest example he gave was of the film “Dilwale Dulhaniya Le Jayenge” One knows right from the title that - “Dilwale Dulhaniya le jayenge”. But “Kaise le jayenge?” Nobody knows. Another example he gave was of Lagaan, where the audiences in their heart knew that Bhuvan & his team is gonna win the match. But they didn’t know - “How?”


The other day at a writing workshop by Rabia Kapoor, she enunciated the same thought. “Writing is all about the process and not the end result.”


There is no limit to how many Vampire, Zombie, Devil movies we have witnessed over the years. From “Walking Dead” to “Last of us” & “Train to Busan” to “All of us are dead” or “Cargo” & from “Vampire Diaries” to “Twilight” (When I am writing this I can’t stop thinking of the films “Hotel Transylvania” & “Zombieland“) — So many of them but each with a different narrative. With a signature of their own. Similar when seen from a wider angle but so different when seen in close up.


A visual treat set in Delta, Mississippi — “Sinners” wasn’t just a vampire movie to me. It was my introduction to a genre of music called “Blues”(something I knew nothing about) It was a window into the lives of African-Americans & hardships they faced. & into the Juke Joints they built as their hangout spaces. It was a lesson in being able to tell a story, even when you think it’s been told several times before. It in some weird unexplainable manner felt like a puzzle solved to me. A sigh of relief.


Because no matter how many times a tale is told. There will always be an unsaid perspective. Perspective that depends upon your answer to — “How?”


Keep Visiting!

Sunday, 19 December 2021

कहाँ राजा भोज, कहाँ गंगू तेली?



घर में बर्तन मांझने आने वाली महिला को चाय, हमेशा अलग रखे रहने वाले एक कप में दी जाती है, उसके हाथों से मांझे गए बर्तनों पर उसके चले जाने के बाद पानी के छींटे मारे जाते हैं, सड़क की सफ़ाई करने वाले कर्मचारी को पानी तो पिलाया जाता है, मगर एक अलग-थलग रखे गिलास में. और इस सब के बीच लगातार बात होती है जातिवाद से ऊपर उठने की, छूत-अछूत के मसअले से निजात पाने की.

जातिवाद. अगर खोजने जाएं तो इस टर्म का कोई छोर नहीं मिलता. न अगला, न पिछला. कहाँ, कब, कैसे, किस तरह इसकी शुरुआत हुई, यह कहना मुश्किल है. और इसकी जड़ें किस हद तक हमारे समाज में फ़ैली हुई हैं, ये पता लगा पाना लगभग ना-मुमकिन है.

टी. जे. ग्नानावेल के निर्देशन में बनी तमिल फ़िल्म “जय भीम” को देखते हुए, मुझे अपना ही एक विचार और ज़्यादा मज़बूत होता हुआ दिखाई दिया. विचार ये कि हम सब में जातिवाद इनबोर्न है. ये एक ऐसा एप्लीकेशन है जो कि भारतीय माशरे में पैदा होने वाले हर शख्स में इन-बिल्ट आता है. और अपने जीवन में बेहद कम लोग इसे ब-मुश्किल अपने सिस्टम से अन-इनस्टॉल कर पाते हैं. ऐसे कई लोग हैं जिनमें हमें ये एप्लीकेशन दिखाई नहीं देता, क्योंकि उन्होंने इसे अपने एप-लॉकर में छिपा रखा है.

“जाति है कि जाती नहीं.” – यह कथन व्यंग्यकार हरिशंकर परसाई के नाम से इन्टरनेट पर ख़ूब पढ़ा जाता है. हमारे जन्म के साथ ही हमसे जुड़ जाने वाली, जोंक की तरह चिपक जाने वाली जाति से हमारा ऐसा संबंध बन जाता है कि हम लाख चाहकर भी उसके वेब(जाल) से बाहर नहीं निकल पाते. प्रयास करें तो हमें कहा जाता है कि हम अपनों का, अपने कुल, अपनी जात का अपमान कर रहे हैं. हम पाश्चात्य संस्कृति के ग़ुलाम बनते जा रहे हैं और अपने संस्कारों को भूल रहे हैं.

मैं सोचता हूँ कि आख़िर वो कौन सा संस्कार है जो किसी और का तिरस्कार/अपमान करने की इजाज़त देता है, जो किसी और को नीचा दिखाने में अपनी शान समझता है, जो किसी दूसरे के अस्तित्व, अधिकार, और आत्म-सम्मान पर कुठाराघात करने में गर्व की अनुभूति करता है. माफ़ कीजियेगा मगर ऐसा कोई भी संस्कार मेरे माता-पिता ने मुझे नहीं दिया है. वो जिन्हें ये संस्कार प्राप्त है, उन्हें उनकी कुंठित और संकीर्ण संस्कृति बहुत मुबारक़.

हम वाकई उस दुनिया में रहते हैं, जो हमने बनाई है. मुझे याद आती है अदाकार अनुपम खैर की एक बात, जिसे उन्होंने एन.एस.डी. के अपने एक शिक्षक को उद्धृत करते हुए कहा था – “आपकी दुनिया उतनी ही बड़ी होती है, जितना बड़ा आपका दिमाग होता है.”

जातिवाद और हमारा रिश्ता शायद उस संबंध की तरह है जिसका ज़िक्र लेखक निर्मल वर्मा ने अपनी किसी किताब में किया है – “कुछ संबंधों से हम कभी बाहर नहीं निकल सकते. कोशिश करें तो बाहर निकलने की कोशिश में खून के लौथड़े बाहर आ जाएँगे, खून में टिपटिपाते हुए.”

भारतीय समाज, सरकारी तंत्र और न्यायिक सिस्टम की तह में बैठे जातिवाद को परत दर परत उजागर करने वाली फ़िल्म “जय भीम” के एक दृश्य में नायक, जो कि पेशे से एक वकील है एक सरकारी मुलाज़िम से बात करते हुए कहता है कि – “सबसे पहले तो कास्ट्स को ब्रांड बनाना बंद करो.”

शायद यही वह बिंदु है, जहाँ से हम जातिवाद से बाहर निकलने के अपने मार्ग को प्रशस्त कर सकते हैं. यह वह स्टार्टिंग लाइन है, जहाँ से एक लंबी दौड़ आरंभ की जा सकती है.

“कहाँ राजा भोज, कहाँ गंगू तेली.” , “सौ सुनार की, एक लौहार की” , “भंगी की दौड़ नाली तक.”, “कंजड़ों की तरह मत चिल्ला.” , “भांड जैसे नौटंकी मत कर.” – क्या हम आए दिन सुनने में आने वाली इन बातों, कहावतों को अपनी भाषा से निकाल सकते हैं?, इनका अपनी बातचीत में इस्तेमाल बंद कर सकते हैं? क्या हम इन्हें अपने बोलचाल के चलन से बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं? अगर हाँ, तो हम में ये दौड़ दौड़ने की संभावनाएं हैं 

यह कितना डिप्रेसिंग है कि मनुष्यों के समाज में मौजूद भेद-भाव, ऊंच-नीच, अधिकाँश परेशानियां, एब, कमतरियाँ, लड़ाईयां मनुष्यों की ही पैदा की हुई हैं. फ़िल्म का एक किरदार जो कि पुलिस और चंद समृद्ध लोगों के द्वारा किये जा रहे अन्याय को सहता है, एक जनजाति समुदाय से आता है और साँप-चूहे पकड़ने का काम करता है. एक दृश्य में वह अपने ही द्वारा पकड़े गए एक साँप को जंगल में छोड़ते हुए उससे कहता है – “बस इंसानों से बचकर रहना.”

स्मरण हो आता है महाकवि अज्ञेय की कविता का - 

साँप ! तुम सभ्य तो हुए नहीं, नगर में बसना भी तुम्हें नहीं आया। 
एक बात पूछूँ-(उत्तर दोगे?), 
तब कैसे सीखा डँसना-
विष कहाँ से पाया?

 “कहीं जातिवाद से तो नहीं?” – साँप से मेरा प्रश्न यह होता. एक बेहतर, समान, वृहद,  न्यायसंगत और भयमुक्त समाज की स्थापना के लिए हमें अभी बहुत लंबा सफ़र तय करना है. और इस सफ़र का पहला क़दम “जातिवाद का विनाश.” हो सकता है. गौर-तलब है कि डॉक्टर बी.आर. अम्बेडकर ने सन 1936 में एक वक्तव्य(स्पीच) लिखा था, जिसे विवादास्पद और आपत्तिजनक माना गया था. वक्तव्य का अंग्रेज़ी शीर्षक था – “Annihilation of Caste.”

Keep Visiting!

भाजपा का कांग्रेस-काल | Datia & Bankipur By-election Results

चाहे कितनी भी बुलन्दी पे चला जाए कोई आसमानों से उतारे तो सभी जाएँगे। -शकील आज़मी। बात 1980 की है। जब इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस न...