Sunday, 8 April 2018

सियासत नहीं चाहिए।



बेवजह बग़ावत?, नहीं चाहिए।

शायरी में सियासत?, नहीं चाहिए।।



सच कहने में तुमको लानत आती है?

लानत है! ऐसी लानत नहीं चाहिए।।



क्या मुनासिब है नेता का यह कहना,

के हमको शिकायत नहीं चाहिए।।



मुफ्लिस को तो रोटी दे दो मक्कारों।

कसम ख़ुदा की उसको दावत नहीं चाहिए।।



शर भी है इसमें और, आफ़त भी "प्रद्युम्न"।

मौला मेरे मुझे शराफ़त नहीं चाहिए।।

Keep Visiting!

No comments:

Post a Comment

रोना मना है। Rise of Comedy in Cinema

पिछले दिनों हॉलीवुड की एक नई नवेली फ़िल्म “वेरिटी।” देखने का मौक़ा हाथ लगा। डकोटा जॉनसन और एन हैथवे जैसे कलाकारों से सजी ये फ़िल्म दो अक्टूब...