Wednesday, 4 April 2018

जवानी।



क्या बस यूँहि गुज़र जाएगी जवानी।

कसम से बहुत, याद आएगी जवानी।।


जो भी कमाया, लुटा देगा बुढ़ापा।

जो भी लुटाओगे, कमाएगी जवानी।।


पास है अभी तो इस्तेमाल करो,

जावेदां नहीं है, मर जाएगी जवानी।।


उन्स, इश्क़, अक़ीदत, इबादत, जुनूँ।

वल्लाह! और क्या-क्या करवाएगी जवानी।।


इश्क़ है तो जाओ, कह दो वरना!

ता-उम्र रो-रो कर, पछताएगी जवानी।।

Keep Visiting!

No comments:

Post a Comment

रोना मना है। Rise of Comedy in Cinema

पिछले दिनों हॉलीवुड की एक नई नवेली फ़िल्म “वेरिटी।” देखने का मौक़ा हाथ लगा। डकोटा जॉनसन और एन हैथवे जैसे कलाकारों से सजी ये फ़िल्म दो अक्टूब...