Monday, 23 April 2018

धोखा हुआ है।



आपस में उनके समझौता हुआ है।

जनता से कह दोे धोखा हुआ है।।



जिसने कहा सच, की उसकी हिफाज़त।

वो आदमी अकेला हमेशा हुआ है।।



ना कुछ करा है, ना कुछ करेंगे।

बे-कार बस तमाशा बिखेरा हुआ है।।



तमाम मुल्क़, अँधेरा-अँधेरा है साहब।

आप ही के घर में सवेरा हुआ है।।



ये खेल के जिसमें तुम बनते हो अफ़ज़ल।

ये खेल हमने पहले से खेला हुआ है।।



कहते हो ख़ुद को शायर तो सोचो।

क्यूँ शायरी का रंग इतना मैला हुआ है?

Keep Visiting!

No comments:

Post a Comment

रोना मना है। Rise of Comedy in Cinema

पिछले दिनों हॉलीवुड की एक नई नवेली फ़िल्म “वेरिटी।” देखने का मौक़ा हाथ लगा। डकोटा जॉनसन और एन हैथवे जैसे कलाकारों से सजी ये फ़िल्म दो अक्टूब...