Saturday, 24 March 2018

शराब में कटी।



बीती रात तमाम, इज़्तिराब में कटी।

इंतिज़ार-ए-मुहीब-ए-ख़्वाब में कटी।।


इक शब जो पूछा खुद ही से सवाल।

कई शामें मुसलसल जवाब में कटी।।


समंदर की बातें कर रहे हैं वो,

जीस्त जिनकी मुख़्तसर तालाब में कटी।।


ताउम्र करेंगे हम मय से परहेज़।

उन्हें जानते हैं, जिनकी शराब में कटी।।


पांच साल रहे बस सियासत में वो,

और उम्र सारी उनकी हिसाब में कटी।।


सुबह को तो बच गए मसाइब से हम।

शब मगर यकसर अज़ाब में कटी।।


Keep Visiting!

No comments:

Post a Comment

रोना मना है। Rise of Comedy in Cinema

पिछले दिनों हॉलीवुड की एक नई नवेली फ़िल्म “वेरिटी।” देखने का मौक़ा हाथ लगा। डकोटा जॉनसन और एन हैथवे जैसे कलाकारों से सजी ये फ़िल्म दो अक्टूब...