Thursday, 30 November 2017

निज़ाम आएगा।



दुआ आएगी, सलाम आएगा।

किताबों में जब हमारा नाम आएगा।।


उसे हुजरों में बुलाना मुनासिब नहीं।

वो शायर है यारों सर-ए-आम आएगा।।


मसरूफ हैं खुद ही के फसानो में वो।

मुन्तज़िर हैं हम के पयाम आएगा।।


अज़ल से चला है गर सिलसिला-ए-इश्क।

रोज़-ए-महशर को अंजाम आएगा।।


पिरेशनी में हैं तो मशगूल है शहर।

सुर्ख़-रु जो होंगे तो तमाम आएगा।।


उस रोज़ मैकदे में सुबू तक ना आए।

हम सोचकर गए थे के जाम आएगा।।


थी रहमत-ए-हक़ के ये जीस्त मिली।

लौटने का भी कोई निज़ाम आएगा।।


Keep Visiting!

No comments:

Post a Comment

रोना मना है। Rise of Comedy in Cinema

पिछले दिनों हॉलीवुड की एक नई नवेली फ़िल्म “वेरिटी।” देखने का मौक़ा हाथ लगा। डकोटा जॉनसन और एन हैथवे जैसे कलाकारों से सजी ये फ़िल्म दो अक्टूब...